
3 जुलाई 2025 को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रामायण का पहला टीज़र “The Introduction” रिलीज़ किया गया है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं नितेश तिवारी, और निर्माता हैं नमित मल्होत्रा, जो Prime Focus और DNEG जैसे विश्वस्तरीय VFX स्टूडियो से जुड़े हैं।
भव्य झलक: तकनीक और संस्कृति का संगम
टीज़र में दर्शकों को रामायण की दिव्य और भव्य दुनिया की एक झलक मिली, जिसमें अत्याधुनिक विजुअल इफेक्ट्स और भव्य सेट डिजाइन देखने को मिले। टीज़र को IMAX फॉर्मेट में तैयार किया गया है और इसमें जो विजुअल्स देखने को मिले हैं, उन्हें दर्शकों ने “विश्वस्तरीय”, “रोंगटे खड़े कर देने वाले” और “माइथोलॉजी की नई परिभाषा” बताया है। और यह तकनीकी रूप से भारत की अब तक की सबसे उन्नत फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
स्टारकास्ट: देवताओं जैसा प्रभाव
- रणबीर कपूर – श्रीराम के रूप में एक शांत और तेजस्वी अवतार
- साई पल्लवी – सीता माता की पवित्र छवि
- यश – रावण के रूप में एक शक्तिशाली और खलनायक रूप
- सनी देओल – बजरंगबली हनुमान के रूप में दमदार उपस्थिति
- रवि दुबे – लक्ष्मण जी के रूप में
संगीत: A.R. रहमान और Hans Zimmer की जुगलबंदी
फिल्म का संगीत दो संगीत उस्तादों के हाथ में है — भारत के A.R. रहमान और हॉलीवुड के Hans Zimmer। यह मेल अपने आप में ऐतिहासिक है, जो दर्शकों को एक अलौकिक अनुभव देने की तैयारी में है। यह पहली बार है जब ये दोनों कलाकार एक साथ किसी भारतीय फिल्म में काम कर रहे हैं, और यही कारण है कि इसके संगीत को लेकर भी काफी उत्सुकता है।
VFX: नई तकनीक, नई दृष्टि
रामायण की यह प्रस्तुति भारतीय सिनेमा को VFX और टेक्नोलॉजी के मामले में एक नई ऊंचाई पर ले जा सकती है। इसे DNEG द्वारा विकसित किया गया है, जो ऑस्कर-विजेता स्टूडियो है। इस फिल्म के एक-एक दृश्य को विश्वस्तर पर डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह फिल्म तकनीकी और सौंदर्य दोनों दृष्टियों से एक मील का पत्थर साबित हो सकती है।
रिलीज़ शेड्यूल
- भाग 1: दिवाली 2026
- भाग 2: दिवाली 2027
यह फिल्म दो भागों में रिलीज़ की जाएगी और माना जा रहा है कि यह Baahubali और RRR जैसी फिल्मों को भी ग्लोबल स्तर पर टक्कर दे सकती है।
दर्शकों की प्रतिक्रिया
टीज़र के कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज़ और हजारों प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म भारतीय संस्कृति और टेक्नोलॉजी का सबसे सुंदर मेल है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी भावनए साझा की है :
एक फैन ने वीडियो पर react करते हुए लिखा, “रामायणम् : हमारा सत्य, हमारा इतिहास !! पहली बार किसी भारतीय फिल्म ने फिल्म के लोगो को पेश करने के लिए संस्कृत का इस्तेमाल किया है। राजस्थान से प्यार।”
दूसरे ने लिखा, “रणबीर + यश + साई पल्लवी + सनी देओल = थिएटर में पूरी तरह रोंगटे खड़े हो गए।”
“रामायण: The Introduction” न सिर्फ एक टीज़र है, बल्कि यह उस महाकाव्य यात्रा की शुरुआत है, जो आने वाले वर्षों में भारतीय सिनेमा का चेहरा बदल सकती है। फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर दर्शकों को आकर्षित करने की क्षमता रखती है। इस मूवी का teaser आप नीचे दिए गए लिंक पे देख सकते हैं।
Also Read:
- Realme 15 Pro 5G: 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला AI स्मार्टफोन
- Google Pixel 10 Series Launch Date Announcement – Launch Date का धमाकेदार Reveal!
- Financial year 2024-25 Assessment year 2025-26 ITR filing करने की नई अंतिम तारीख – विस्तृत गाइड
- Elaichi: इलायची के फायदे तो कई हैं, लेकिन नुकसान भी जानिए