आगरा में घर खरीदने का बेहतरीन मौका – AtalPuram Yojana के तहत मिल रहे हैं 322 प्लॉट्स सिर्फ ₹29,500/वर्ग मीटर में, 5% रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ

“Atalpuram Yojana Agra” आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी आवासीय योजना मानी जा रही है। इस योजना की शुरुआत 5 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो आगरा जैसे ऐतिहासिक शहर में अपना घर या प्लॉट खरीदने का सपना देखते हैं।

इस टाउनशिप को ग्वालियर रोड स्थित ककुआ और भंडाई गांव में विकसित किया जा रहा है, जो ताजमहल और आगरा किले जैसे प्रमुख स्थलों के बेहद पास है। पहले चरण में सेक्टर-1 के कुल 322 आवासीय भूखंड जनता के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसकी कीमत ₹29,500/वर्ग मीटर से शुरू होती है और आवेदन की प्रक्रिया 8 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है।

अगर आप भी आगरा में एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सरकारी मान्यता प्राप्त प्लॉट लेना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहतरीन मौका है। इस लेख में आपको आवेदन प्रक्रिया से लेकर, प्लॉट की दरें, पात्रता, दस्तावेज़ और लॉटरी ड्रा प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।

Alatpuram Yojana को आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा आगरा-ग्वालियर रोड और आगरा बायपास (NH-44) के जंक्शन पर स्थित ककुआ और भंडई गांव में विकसित किया जा रहा है। इसकी लोकेशन शहर के प्रमुख स्थानों से अच्छी तरह से जुड़ी हुई है।

प्रमुख स्थानों से दूरी (Distance from Key Landmarks)

  • ताजमहल से केवल 14.2 किमी
    (14.2 km from the Taj Mahal)
  • रेलवे स्टेशन से 12 किमी
    (12 km from Agra Railway Station)
  • आगरा एयरपोर्ट से 15 किमी
    (15 km from Agra Airport)
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से 21 किमी
    (21 km from Agra-Lucknow Expressway)
  • यमुना एक्सप्रेसवे से 28 किमी
    (28 km from Yamuna Expressway)

Atalpuram yojana key landmarks
Atalpuram yojana key landmarks

अलटपुरम योजना का कुल क्षेत्रफल 138 हेक्टेयर है। इस योजना के अंतर्गत कुल 11 सेक्टर विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से सेक्टर 1 के प्लॉट्स को पहले चरण में Alatpuram Yojana के तहत लॉन्च किया गया है।

Atalpuram Yojana में प्लॉटेड डेवलपमेंट की पूरी जानकारी

Atalpuram Yojana के पहले चरण (Phase 1) में कुल 697 आवासीय प्लॉट्स का विकास किया जा रहा है। इन प्लॉट्स को उनके साइज के अनुसार विभाजित किया गया है, और हर साइज के अनुसार यूनिट्स की संख्या और अनुमानित जनसंख्या तय की गई है।

  • सबसे छोटे 0 से 35 वर्ग मीटर के 78 प्लॉट हैं, जिनमें 390 लोग रह सकते हैं।
  • 36 से 50 वर्ग मीटर के 81 प्लॉट्स में 405 लोगों की रहने की क्षमता है।
  • 51 से 100 वर्ग मीटर वाले 75 प्लॉट्स को दो यूनिट की अनुमति दी गई है, जिनमें 750 लोगों का आवास संभव है।
  • 101 से 150 वर्ग मीटर के 172 प्लॉट्स दो यूनिट्स के लिए हैं, जिनकी कुल जनसंख्या क्षमता 1720 है।
  • 151 से 300 वर्ग मीटर के सबसे अधिक 209 प्लॉट्स हैं, जिनमें 4 यूनिट्स की मंजूरी के साथ 4180 लोग रह सकते हैं।
  • इसके अलावा 301–400 वर्ग मीटर के 49 प्लॉट्स (980 लोगों के लिए), 401–500 वर्ग मीटर के 11 प्लॉट्स (275 लोगों के लिए), और 500 वर्ग मीटर से बड़े 22 प्लॉट्स (550 लोगों के लिए) शामिल हैं।

इस तरह Atalpuram Yojana के प्लॉटेड एरिया में कुल 9250 लोगों के लिए आवास की योजना बनाई गई है।

Group Housing in Atalpuram Yojana

Atalpuram Yojana में ग्रुप हाउसिंग के अंतर्गत कुल 1085 फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं, जो मुख्य रूप से सेक्टर 1 और सेक्टर 3 में स्थित होंगे।

  • सेक्टर 3 (GH-2) में 330 यूनिट्स प्रति हेक्टेयर की घनत्व पर 133 यूनिट्स होंगे, जिनमें 665 लोगों की क्षमता होगी।
  • सेक्टर 1 (GH-3, GH-5 से GH-7 तक) में 412 यूनिट्स होंगे और लगभग 2060 लोग यहां रह सकेंगे।
  • GH-1 (सेक्टर 3) में 126 यूनिट्स बनाए जाएंगे, जिनमें 630 लोग रहेंगे।
  • GH-4 (सेक्टर 1) में 78 यूनिट्स होंगे, जिनकी कुल क्षमता 390 लोगों की होगी।
  • GH-1 और GH-2 (PART, सेक्टर 1) को मिलाकर 224 यूनिट्स तैयार होंगे, जिनमें 1120 लोगों के लिए स्थान होगा।
  • इसके अतिरिक्त GH-2 (PART) में 112 यूनिट्स होंगे, जिनमें 560 लोगों का आवास होगा।

इस तरह Group Housing के ज़रिए 5425 लोगों को रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Atalpuram Yojana के पहले चरण (Phase-1) की कुल जनसंख्या क्षमता

Atalpuram Yojana के Phase 1 में कुल जनसंख्या क्षमता 14,675 लोगों की है, जिसमें से 9250 लोग प्लॉटेड एरिया में और 5425 लोग ग्रुप हाउसिंग यूनिट्स में रह सकेंगे।

यह योजना आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही है और यह क्षेत्रफल, जनसंख्या क्षमता व आधुनिक शहरी सुविधाओं के लिहाज़ से एक मेगा टाउनशिप प्रोजेक्ट है। आगरा के विकास की दिशा में Atalpuram Yojana एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

Atalpuram Yojana – Plot Details

  • Atalpuram Yojana, Agra में हर income group के लिए plots available हैं — EWS से लेकर HIG तक|
  • Buyers के लिए area दो formats में दिया गया है — Sqm और SqGuj, जिससे compare करना आसान हो जाता है|
  • EWS category में सबसे ज्यादा 81 plots हैं, जबकि HIG category में सिर्फ 8 बड़े आकार के plots available हैं|
  • LIG और MIG categories में medium size plots हैं जो middle-class buyers के लिए perfect हैं|
  • SqGuj details local buyers के लिए helpful हैं, क्योंकि real estate deals में यह unit ज्यादा common है|

Category of Plot (श्रेणी)Area in Sqm (वर्ग मीटर)Area in SqGuj (वर्ग गज)Number of Plots (प्लॉट्स की संख्या)
Economical Weaker Section (EWS)33 to 4039 to 4881
Lower Income Group (LIG)41 to 5049 to 6078
Middle Income Group-1 (MIG-1)51 to 7561 to 9075
Middle Income Group-3 (MIG-3)101 to 150121 to 18080
Higher Income Group (HIG)151 to 300181 to 3608

Atalpuram Yojana, Agra — योजना में आवेदन की तिथि

  • Registration Start Date: 08 August 2025
  • Registration Last Date: 08 September 2025

Atalpuram Township योजना के अंतर्गत आवेदन 8 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और लगभग एक महीने तक चलेंगे. Interested applicants इस duration में online form भरकर योजना में शामिल हो सकते हैं|

अटलपुरम टाउनशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online for Atalpuram Township)

अटलपुरम टाउनशिप योजना (Atalpuram Yojana) के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको ₹1100 का एप्लीकेशन और ब्रोशर शुल्क देना होगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:

  • वेबसाइट पर जाएं: https://janhit.upda.in
  • “Registration (Allotment Module)” पर क्लिक करें।
  • “Agra Development Authority” चुनें।
  • योजना के नाम में “Atalpuram” सेलेक्ट करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें या पहले से बने अकाउंट में लॉगिन करें।
  • आवेदक और संपत्ति से संबंधित जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें (ID, फोटो, पैन कार्ड, आय/जाति प्रमाणपत्र – यदि लागू हो)।
  • ब्रोशर और पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन सबमिट करें और अपने डैशबोर्ड से स्टेटस ट्रैक करें।

पंजीकरण शुल्क (Registration Charges)

इस योजना में आवेदन (Apply) करने के लिए जनरल कैटेगरी (UR Category) के आवेदकों को प्लॉट की कीमत का 10% और आरक्षित श्रेणी (Reserved Category) के आवेदकों को प्लॉट की कीमत का 5% पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।
यह पंजीकरण अमाउंट Refundable होगा।

  • अगर आपका प्लॉट आवंटित होता है, तो यह राशि प्लॉट की कीमत में Adjust कर दी जाएगी।
  • अगर आपका प्लॉट आवंटित नहीं होता है, तो यह राशि आपको Refund कर दी जाएगी।

Category of PlotReserved CategoryUR Category
EWS₹59,000/-₹1,18,000/-
LIG₹73,750/-₹1,47,500/-
MIG-1₹1,10,625/-₹2,21,250/-
MIG-3₹2,21,250/-₹4,42,500/-
HIG₹4,42,500/-₹8,85,000/-

Atalpuram Yojana – प्लॉट रेट, शुल्क,पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, आवंटन प्रक्रिया और आवंटन शर्तें

शीर्षक (Heading)विवरण (Details)
Atal Puram Township योजना Plots Rateअटलपुरम टाउनशिप में आपको ₹29,500/- Per Sqm के रेट से प्लॉट का आवंटन किया जाएगा।
Freehold or Leasehold with Chargesयदि प्लॉट फ्री होल्ड पर आवंटित किया जाता है, तो प्लॉट की कीमत से अतिरिक्त 12% चार्ज देना होगा।
अन्य शुल्क (Other Charges)अगर कॉर्नर प्लॉट आवंटित होता है, तो प्लॉट की कीमत पर 10% अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
आवेदन/पुस्तिका शुल्क (Application/Booklet Fee)आवेदन करने के लिए ₹1100 का शुल्क देना होगा। यह शुल्क Non-Refundable है।
पात्रता (Eligibility)1) कोई भी भारतीय नागरिक किसी भी राज्य से आवेदन कर सकता है।
2) आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
3) आवेदक केवल एक ही श्रेणी के प्लॉट के लिए आवेदन कर सकता है।
4) संयुक्त आवेदन केवल पति-पत्नी कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required)1) पासपोर्ट साइज फोटो
2) आधार कार्ड
3) पैन कार्ड
4) स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
5) रिफंड के लिए कैंसिल चेक या पासबुक की प्रति
6) आरक्षण श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
7) शपथपत्र की प्रति (फॉर्मेट पुस्तिका में उपलब्ध)
आवंटन प्रक्रिया (Allotment Process)प्लॉट का आवंटन लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा।

Disclaimer:

यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। प्लॉट रेट, शुल्क और शर्तें समय-समय पर बदल सकती हैं। नवीनतम और सटीक जानकारी के लिए संबंधित विकास प्राधिकरण या आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

Useful Links

Link DescriptionLink
RegistrationClick here to visit
Upavp official wesbiteClick here to visit
RERA Approved layout PlanDownload
SarjaDownload
Sanctioned Letter Download
Project details on RERA
Project Id: (UPRERAPRJ447163/07/2025)
Click here to visit

Halwasiya Shivlar Sambandh Phase 2 – LDA approved premium housing project in…
Read More
Housing project in lucknow house for sale in lucknow
Atalpuram Yojana प्लॉट रेट, शुल्क और शर्तों की पूरी जानकारी। आवेदन शुल्क,…
Read More
Atalpuram yojana plot rate details registration
Madhavpuram Yojana Meerut में Awas Vikas Parishad द्वारा 30 residential plots की…
Read More
Madhavpuram Yojana Awas vikas parishad meerut
सिर्फ ₹10 लाख में प्लॉट पाएं Bhumi Vikas Ewam Grah Sthan Yojna…
Read More
Bhumi Vikas Ewam Grah Sthan Yojna No 03 Jhansi registration price last date Housing scheme jhansi
Avadh Vihar Yojna (Sector-9), Lucknow में ₹6 लाख से घर बुक करें।…
Read More
Awadh vihar yojna sector 9 Lucknow last date, price and registration
Greenfield Township Ayodhya में सिर्फ ₹2 लाख में रजिस्ट्रेशन कराएं और पवित्र…
Read More
Greenfield township ayodhya

Leave a Comment